उप्र: अमेठी में व्यक्ति ने नाले में लगायी छलांग, तलाश जारी

उप्र: अमेठी में व्यक्ति ने नाले में लगायी छलांग, तलाश जारी

उप्र: अमेठी में व्यक्ति ने नाले में लगायी छलांग, तलाश जारी
Modified Date: September 3, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: September 3, 2026 4:13 pm IST

अमेठी, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने नाले में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर जामो थाना क्षेत्र में दखिन गांव के पास कादू नाले के पुल से एक व्यक्ति ने नाले में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि पुल के पास उसका मोबाइल फोन और चप्पल बरामद हुई हैं। जामो थाना निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में