उप्र : बारिश से कच्चा मकान गिरा, पिता और दो बच्चों की मौत
उप्र : बारिश से कच्चा मकान गिरा, पिता और दो बच्चों की मौत
बांदा (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के एक गांव में बुधवार रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर जाने से उसके मलबे में दबकर पिता और दो बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला और एक बच्ची घायल हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के बराछी गांव में पहाड़ी के नीचे बना एक कच्चा मकान बुधवार रात करीब दो बजे गिर गया, जिसके मलबे में कल्लू यादव (32), उनकी पत्नी कुंता (30), उनके बच्चे अंश (पांच), अंशिका (तीन) और कल्ली (एक) दब गए।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सभी को मलबे से बाहर निकलवाया तथा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने कल्लू यादव (32), उनके बेटे अंश (पांच) और एक साल की बेटी कल्ली को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी कुंता और तीन साल की बेटी अंशिका का इलाज हो रहा है।
भाषा सं जफर मनीषा सुरभि
सुरभि

Facebook


