उप्र : भदोही में प्रेम प्रसंग के विवाद में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उप्र : भदोही में प्रेम प्रसंग के विवाद में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उप्र : भदोही में प्रेम प्रसंग के विवाद में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Modified Date: February 23, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: February 23, 2026 11:33 pm IST

भदोही, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी गांव में कन्नौजिया बस्ती के 16 वर्षीय एक लड़के का वाराणसी के जाखिनी क्षेत्र में 15 साल की लड़की से डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ, जो प्रेम प्रसंग में बदल गया।

एसपी ने परिजनों के हवाले से बताया कि दोनों नाबालिग जोड़े ने दस महीने पहले किसी मंदिर में शादी कर ली और जंगी गंज क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहने लगे। इस सूचना पर परिवार ने लड़की को उसके घर वाराणसी भेज कर लड़के को अपने घर ले आये थे और इस समय वह 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दे रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार रात को दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे जिस पर कुछ विवाद हुआ और लड़के ने खुदकुशी करने की बात की। इस दौरान लड़की से वीडियो कॉल करते हुए वह कमरे में साड़ी से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक किशोर के चाचा अमित कन्नौजिया की सूचना पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द

रवि कांत


लेखक के बारे में