उप्र: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में
उप्र: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में
संत कबीर नगर, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय लड़की से करीब 15 महीनों तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नौवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी का यौन शोषण खलीलाबाद कोतवाली इलाके के ही रहने वाले 21 साल के युवक ने किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच कराई गयी है और पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


