BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP News: अस्पताल में नहीं हुआ प्रोटोकॉल का पालन तो भड़के मंत्री, चिकित्सा अधीक्षक पर ले लिया ये बड़ा एक्शन

अस्पताल में नहीं हुआ प्रोटोकॉल का पालन तो भड़के मंत्री, UP News: Minister got angry when protocol was not followed in the hospital

Today News and LIVE Update 15 March 2025। Photo Credit: IBC24

Today News and LIVE Update 15 March 2025। Photo Credit: IBC24

Deepak Sahu
Published: 18 Apr 2025 | 10:49 pmModified: 19 Apr 2025 | 12:14 am

सोनभद्र: UP News:  अस्पताल के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन से नाराज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड ने सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का अन्य स्थान पर तबादला करने का निर्देश दिया है। संजीव कुमार गोंड सोनभद्र जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ओबरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Read More : IRB Infra Share Price: 502% रिटर्न दे चुका है ये स्टॉक, जानिए अब कितना और मिल सकता है फायदा - NSE:IRB, BSE:532947 

UP News:  अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री गोंड जिले के डिबुलगंज अनपरा स्थित संयुक्त चिकित्सालय में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान गोंड ने पाया कि जब वह चिकित्सालय में पहुंचे तब कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे लेकिन चिकित्सा अधीक्षक रवि प्रताप सिंह मास्क लगाकर पीछे खड़े रहे। गोंड ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उद्घाटन स्थल पर जब डॉक्टर (चिकित्सा अधीक्षक) मिले तो उन्होंने कहा कि मंत्री जी आप मुझसे नहीं मिले। तब मैंने उनसे कहा कि चिकित्सा प्रभारी को खुद से आगे आकर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिलना चाहिए था।’’

Read More : Ghaziabad Latest Crime News: औरंगजेब की तस्वीर समझकर बहादुर शाह जफ़र की पेंटिंग पर पोत दी कालिख.. हिन्दू रक्षा दल के लोगों पर एफआईआर

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि उक्त चिकित्सक हमेशा नशे में रहते हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।’’ इस संबंध में सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि बुधवार को मंत्री का फोन उनके पास आया था तब उनको जानकारी मिली कि डिबुलगंज अनपरा स्थित संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराकर दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Minister got angry when protocol was not followed in the hospital

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm