Agra Crime News/Image Credit: X Handle
Agra Crime News: आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक पूर्व पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी की उसके पति ने हत्या करने की कोशिश की है। पॉवर लिफ्टिंग की पूर्व खिलाड़ी एवं शिक्षिका खुशबू रानी ने पति पर होटल में बुलाकर हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए एकता थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि, खुशबू रानी पॉवर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं और वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पीड़िता की शादी वर्ष 2011 में सदर बाजार निवासी विजय कुमार से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पांच माह से पति से अलग रह रही हैं। (Agra Crime News) खुशबू के तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा 14 साल का है। खूशबू का आरोप है कि पति ने जुलाई 26 को बातचीत के बहाने होटल में बुलाया था। होटल में बातचीत के दौरान पति ने चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। चाकू घुटने में मारकर घुमा दिया। मैंने जैसे-तैसे जान बचाकर होटल से बाहर भागी।
यूपी के आगरा में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी पत्नी से उसका पति पैसे माँगता है और ना देने और विरोध करने पर मारपीट करता है। जलती सिगरेट से शरीर जलाता है। महिला पेशे से शिक्षिका है और वर्तमान में अपनी मां के घर रह रही है।
Yogi JI देख लो उत्तर प्रदेश का महिला शशक्तीकरण। pic.twitter.com/S3Vm8NFz4f
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) August 30, 2026
Agra Crime News: खुशबू रानी का आरोप है कि पति उसे खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने लगा था। नशा होने पर उसके साथ अमानवीय कृत्य करने लगा। पिटाई भी करता था। नशे में होने की वजह से वह विरोध नहीं कर पाती थी। जब वह होश में आती तो उल्टे सीधे आरोप लगाता, उसे जिम्मेदार ठहराता था। मेरा एटीएम कार्ड पति के पास रहता था। वह काम नहीं करता है। मनमाने ढंग से पैसे खर्च करता है। बेहिसाब खर्च होने पर उसने एटीएम कार्ड ले लिया था। जिससे पति बौखला गया और इसी बात से नाराजगी के चलते करीब ढाई वर्ष से अनबन चल रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-