उप्र: हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

उप्र: हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

उप्र: हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
Modified Date: June 1, 2026 / 11:14 pm IST
Published Date: June 1, 2026 11:14 pm IST

हाथरस, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस-कासगंज रेलवे ट्रैक पर पुलिस लाइन के सामने सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकरी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनु चौधरी (32) के रूप में हुई, जो हाथरस पुलिस लाइन में तैनात थे।

मनु की पत्नी भी पुलिस लाइन में ही तैनात हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कांस्टेबल मनु चौधरी किसी काम से पुलिस लाइन के सामने रेलवे ट्रैक के पास गए थे और इसी दौरान वह अछनेरा से टनकपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मनु चौधरी को आनन-फानन में जिला बागला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कांस्टेबल मनु चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में