UP Police Constable Exam 2026 : एडमिट कार्ड साथ है?’ तो मिल जाएगा बड़ा फायदा! पुलिस भर्ती उम्मीदवारों के लिए CM योगी का खास ऐलान
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 29 लाख अभ्यर्थियों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। 8 से 10 जून तक चलने वाली परीक्षा के दौरान उम्मीदवार प्रवेश पत्र दिखाकर यूपी रोडवेज बसों में 50% किराया छूट का लाभ उठा सकेंगे।
UP Police Constable Exam 2026 / Image SOURCE : AI GENERATED
- UP रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों को 50% किराया छूट
- 8 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
- करीब 29 लाख उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल
लखनऊ: UP Police Constable Exam 2026 : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की भारी छूट देने का ऐलान किया है। यह परीक्षा आज 8 जून से शुरू होकर 9 और 10 जून 2026 तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
कैसे उठा सकते है लाभ ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए आयोजित इस लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बस अपना प्रवेश पत्र दिखाकर इस रियायती यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। Lucknow Police Exam Center Data यह सुविधा पूरी परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी। परीक्षा का आयोजन हर दिन दो पालियों में किया जा रहा है पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
लखनऊ में बनाए गए 55 परीक्षा केंद्र
UP Police Exam Shift Timings राजधानी लखनऊ में ही इस परीक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहाँ कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में कुल 1,35,936 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, यानी प्रत्येक पाली में 22,656 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए हर केंद्र पर नोडल अधिकारी और पुलिस प्रभारी तैनात किए गए हैं। विशेष निगरानी के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, दो कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और एक एलआईयू कर्मी की मुस्तैद तैनाती की गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 8 June : आज का राशिफल, कहीं तरक्की की बौछार, कहीं रिश्तों में बड़ा मोड़, जानिए किस्मत आज क्या खेल दिखाएगी
- Aaj Ka Panchang 8 June 2026 : आज कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें किस समय रहेगा राहुकाल और दिशाशूल
- INDIA Alliance Meeting Delhi : INDIA गठबंधन की आज बड़ी बैठक! राहुल, ममता, अखिलेश समेत 23 दल जुटेंगे, AAP-DMK की दूरी ने बढ़ाए सवाल

Facebook


