UP Road Accident: हाईवे पर मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया सब कुछ, लोगों की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

UP Road Accident: हाईवे पर मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकंड में बदल गया सब कुछ, लोगों की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 07:08 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 07:09 AM IST

UP Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मोटरसाइकिल टक्कर के बाद एसयूवी ने भीड़ को कुचला
  • चार लोगों की मौत
  • पांच लोग घायल

गोंडा: UP Road Accident उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। (SUV Accident in Gonda)

Road Accident in UP करनैलगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (Gonda Highway Accident) पर संजय ढ़ाबा के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान तेज गति से आ रही एक एसयूवी अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई, जिससे इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करनैलगंज भेजा गया। चिकित्सकों ने गुलशन (25), संजय कुमार तिवारी (28) और दो सगे भाइयों हसन मोहम्मद (40) और इम्तियाज (27) को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में अल्ताफ (32), तबरेज आलम (20), विनय सिंह (26), अंशुमान (10) और परवेज (17) घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ था?

गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय ढाबा के पास।

कितने लोगों की मौत हुई है?

चार लोगों की।

कितने लोग घायल हुए हैं?

पाँच लोग घायल हुए हैं।