उप्र: बांदा में मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

उप्र: बांदा में मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

उप्र: बांदा में मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: June 23, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: June 23, 2026 4:41 pm IST

बांदा, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में हौली बरा तिराहे के नजदीक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चौसड़ गांव के राजू कुशवाहा (32), राम जी वर्मा (24) और राहुल (16) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये गये और हादसे की जांच शुरू कर दी गई।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में