उप्र:गांव में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Ads

उप्र:गांव में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 01:15 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 01:15 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची पुलिस पर दबंग आरोपी तथा उसके परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया जिसमें एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने सोमवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि थाना मदनापुर अंतर्गत पंखिया खेड़ा गांव में रहने वाले राजिस खान के खिलाफ एक मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किया था, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था ।

उन्होंने कहा कि इसी कारण उसे पकड़ने पुलिस उसके गांव शनिवार रात में गई थी। दीक्षित ने कहा कि पुलिसकर्मी जब उसके घर पहुंचे तो आरोपी तथा उसके घर की महिलाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में उपनिरीक्षक मोहित अधाना तथा सिपाही बालेश्वर घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी खान के पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला करने के बावजूद उसे पकड़ लिया गया।

दीक्षित ने बताया कि आरोपी राजिस खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

भाषा सं जफर मनीषा संतोष

संतोष