UP Viral Video: घर में थार गाड़ी को पार्क कर रहा था पोता, अचानक लग गया बैक गियर, फिर हो गया ये कांड, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Ads

UP Viral Video: घर में थार गाड़ी को पार्क कर रहा था पोता, अचानक लग गया बैक गियर, फिर हो गया ये कांड, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 08:44 AM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 08:44 AM IST

UP Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • थार गाड़ी के पीछे जाने से बुजुर्ग महिला की मौत
  • घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर फैल गई
  • प्रथम दृष्टया हादसा, लेकिन फुटेज के आधार पर विस्तृत जांच होगी

फर्रुखाबाद: UP Viral Video उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडिया के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना फर्रुखाबाद की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक थार को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान, बुजुर्ग महिला सरला कटियार गेट बंद कर रही थीं। हैंडब्रेक न लगे होने के कारण गाड़ी अचानक पीछे की ओर चलने लगी। जैसे ही महिला ने गाड़ी को अपनी ओर आते देखा, वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान महिला गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन देखते ही देखते गाड़ी पिछे की ओर चली गई और कुछ ही देर में गाड़ी दीवार से जा टकराई। इस टक्कर के दौरान महिला गाड़ी के साथ ही दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुई।

बुजुर्ग महिला का नाम क्या था?

महिला का नाम सरला कटियार था।

हादसा कैसे हुआ?

थार गाड़ी का हैंडब्रेक न लगे होने के कारण गाड़ी पीछे की ओर चली गई और महिला दीवार के बीच फंस गई।