अमेठी, 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक खेत से सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे डेंगूर गांव की रहने वाली रेखा (26) के रूप में रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि रेखा का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
पुलिस के मुताबिक, रेखा के दो बच्चे हैं और वह होली से पहले गांव में अपने मायके आई हुई थी।
अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
भाषा सं आनन्द शोभना जितेंद्र
जितेंद्र