उप्र: कौशांबी में लोहे के बक्से में मिला महिला का शव

उप्र: कौशांबी में लोहे के बक्से में मिला महिला का शव

उप्र: कौशांबी में लोहे के बक्से में मिला महिला का शव
Modified Date: April 16, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: April 16, 2026 2:47 pm IST

कौशांबी, 16 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में लोहे के बक्से के अंदर एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो के किनारे कल्याणपुर गांव के पास कुछ लोगों ने कार से आए दो लोगों को लोहे का एक बक्सा फेंक कर वहां से भागते हुए देखा।

पुलिस के मुताबिक, गड़बड़ी की आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि कोखराज थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और बक्सा खोलने पर उसके अंदर एक महिला का शव पाया।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई थी और सबूत मिटाने के मकसद से आरोपियों ने उसके शव को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक की एक टीम को मौके पर भेजा गया है।

प्रजापत ने बताया कि महिला की पहचान करने और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में