आगरा में अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

आगरा में अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

आगरा में अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा
Modified Date: May 4, 2024 / 10:21 pm IST
Published Date: May 4, 2024 10:21 pm IST

आगरा, चार मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र अंतर्गत एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक जच्चा और उसके एक बच्चे की मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गयी है। परिवार के लोगों ने दोनों के शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में