कर्जदारों से परेशान होकर दंपती ने आत्महत्या की

कर्जदारों से परेशान होकर दंपती ने आत्महत्या की

कर्जदारों से परेशान होकर दंपती ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 29, 2022 9:44 pm IST

शाहजहांपुर, (उत्तर प्रदेश) 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कर्जदारों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना रोजा अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले सतीश चंद्र (42) का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला जबकि उनकी पत्नी मनसा देवी (40) के गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था और वह बिस्तर पर लेटी हुई मिली।

उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहले सतीश चंद्र ने स्वयं अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और उसके बाद स्वयं फांसी के फंदे से लटक गया ।

मृतक की जेब से मृत्यु पूर्व लिखा गया एक पत्र भी मिला है जिसमें कहा गया है कि उसने एक व्यक्ति से एक लाख तथा दूसरे व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए कर्जा ले रखा था । वह कर्जदारों को उनका पैसा दे चुका था इसके बाद भी कर्जदार उस पर और पैसा देने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते उसने पत्नी समेत आत्महत्या कर ली ।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में