अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को ताजमहल का करेंगी दीदार

Ads

अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को ताजमहल का करेंगी दीदार

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 07:03 PM IST

आगरा, 29 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह ताजमहल देखने जाएंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद वह चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि टिफनी ट्रंप रविवार सुबह ताजमहल का दौरा करेंगी और उनके लगभग डेढ़ घंटे तक स्मारक में समय बिताने की योजना है।

इसके बाद वह दोपहर में खेरिया हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान के जरिए राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।

अधिकारियों ने कहा कि यह टिफनी ट्रंप की निजी यात्रा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भाषा

सं, जफर रवि कांत