उप्र: 40 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

उप्र: 40 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

उप्र: 40 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत
Modified Date: September 16, 2025 / 03:30 pm IST
Published Date: September 16, 2025 3:30 pm IST

बलिया, 16 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 40 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उभांव थानाक्षेत्र के सोनाडीह गांव में रहने वाला विश्राम खरवार सोमवार शाम गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गया था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात विश्राम का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं जफर मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में