उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, आजमगढ़ में पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, आजमगढ़ में पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा की
गोरखपुर (उप्र), 14 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर और आजमगढ़ मंडलों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने तथा उनसे संबंधित सभी आवश्यक स्वीकृतियां जून के अंत तक पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से मानसून शुरू होने से पहले पूरी की जाने वाली परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने और स्थल निरीक्षणों तथा तकनीक-आधारित निगरानी तंत्र के माध्यम से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
बयान में कहा गया है कि आदित्यनाथ ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने देवरिया में निर्माणाधीन मोहन सेतु पुल की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उन ठेकेदारों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जो निविदा से कम दरों पर परियोजनाएं हासिल करते हैं।
भाषा आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


