मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को दी बधाई
लखनऊ, 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली विभूतियों को बधाई दी।
राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को नई दिल्ली में सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर पद्म विभूषण से अलंकृत वायलिन वादिका एन. राजम एवं दिवंगत फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देयोल के परिजनों को भी बधाई दी।
आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आयुर्वेद के अनन्य साधक एवं प्रख्यात शोधकर्ता डॉक्टर केवल कृष्ण ठकराल जी को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। छह दशकों की दीर्घ साधना, ब्रोंकियल अस्थमा उपचार में ‘कर्ण वेधन’ जैसी युगांतकारी तकनीक का विकास और प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने वाले आपके शोध कार्य मानवता के लिए अमूल्य निधि हैं।”
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कालाजार विशेषज्ञ प्रो. श्याम सुन्दर, कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, भारतीय पुरातत्व एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रोफेसर बुद्ध रश्मि मणि और दिव्यांग हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार को ‘पद्म श्री’ सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाषा सलीम सुरेश
सुरेश

Facebook


