हरदोई में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,पांच घायल

हरदोई में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,पांच घायल

हरदोई में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,पांच घायल
Modified Date: September 12, 2026 / 08:44 am IST
Published Date: September 12, 2026 8:44 am IST

हरदोई (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम मार्ग पर रोडवेज की बस की टक्कर से एक ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार को कसरावा पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हरदोई जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश (22) और लाल (20) को मृत घोषित कर दिया वहीं पांच अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) अजित चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में