उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने की मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना
Modified Date: July 8, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: July 8, 2026 4:18 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विंध्याचल के पटेगरानाला हेलीपैड पर उतरे मुख्यमंत्री का प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया, जिसके बाद वह मां विंध्यवासिनी मंदिर गये।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंदिर में लगभग 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की जो विधायक रत्नाकर मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुई।

मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर देश के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और यहां खासकर नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु आते हैं।

मंदिर के दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने अष्टभुजा अतिथि गृह में बैठक करके नए प्रस्तावों की चर्चा के साथ-साथ पुराने कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि मिर्जापुर नगर की सड़कें स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाई जाएं।

उन्होंने विंध्याचल, अष्टभुजा एवं काली मंदिर को जाने वाली सड़कों के सौंदर्यीकरण तथा उन मार्गो पर अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नगर के साथ-साथ जनपद में रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने की समस्या से जनपद वासियों को छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या का निराकरण करें।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य स्तर पर रेलवे विभाग के साथ बैठक करके समस्या का समाधान किया जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायकों से चर्चा करते हुए कहा कि सासंदों से समन्वय स्थापित करके विधायक अपने प्रस्ताव पेश करें और संबंधित जनपद के जिलाधिकारी इन प्रस्तावों को अविलंब सरकार को भेजें ताकि जुलाई 15 तक स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 अगस्त तक धनराशि जारी की जा सके।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में