मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक
Modified Date: July 17, 2023 / 09:12 pm IST
Published Date: July 17, 2023 9:12 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

गोरखपुर (उप्र), 17 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को यहां गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपथ पर ‘रुद्राभिषेक’ और ‘हवन’ किया और लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में भगवान शिव को बेल पत्र, कमल का फूल आदि चढ़ाया और दूध और रस से रुद्राभिषेक किया।

मठ के मुख्य पुजारी आचार्य रामानुज त्रिपाठी, अन्य आचार्य एवं पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में