मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों को किया याद
Modified Date: August 9, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: August 9, 2026 4:35 pm IST

लखनऊ, नौ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए रविवार को कहा कि ‘करो या मरो’ के आह्वान के साथ राष्ट्रीय चेतना जगाने वाले वीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक दिशा दी।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की वर्षगांठ पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘करो या मरो’ के उद्घोष से राष्ट्र चेतना का जागरण करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान की। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का संदेश प्रत्येक भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।’’

भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में की गई थी और इसने भारत की स्वतंत्रता में एक निर्णायक भूमिका निभाई। देश नौ अगस्त, 2026 को इस आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ मना रहा है।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में