उप्र : मोटरसाइकिल और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत

Ads

उप्र : मोटरसाइकिल और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 01:09 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 01:09 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र) 30 अप्रैल (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर एक मोटरसाइकिल उलटी दिशा से आ रही थी तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे अरुण (35) तथा उसकी बेटी दीक्षा (10) एवं बेटे नैतिक (तीन) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरुण की पत्नी सीमा (32) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा