उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला बच्ची का शव

Ads

उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला बच्ची का शव

  •  
  • Publish Date - July 31, 2023 / 05:40 PM IST,
    Updated On - July 31, 2023 / 05:40 PM IST

कौशांबी (उप्र), 31 जुलाई (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को नौ वर्षीय एक बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव निवासी प्रकाश सरोज नामक व्यक्ति आज सुबह नौ साल की बेटी और 13 साल के बेटे को घर पर छोड़कर पत्नी के साथ अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। उन्होंने ट्रेन छूट जाने के कारण पति-पत्नी घर लौट आये।

उन्होंने बताया कि वापस लौटने पर दम्पति ने अपनी बेटी अनुष्का को फांसी के फंदे पर लटकता पाया। उस वक्त उसका भाई बाहर खेलने गया था।

सूत्रों के मुताबिक आनन-फानन में अनुष्का को फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज