उप्र : अमेठी में फांसी से लटकता पाया गया मजदूर का शव

उप्र : अमेठी में फांसी से लटकता पाया गया मजदूर का शव

उप्र : अमेठी में फांसी से लटकता पाया गया मजदूर का शव
Modified Date: April 15, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: April 15, 2026 2:16 pm IST

अमेठी (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले में रामगंज के औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में एक कम्पनी के परिसर में बुधवार को एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता पाया गया।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि त्रिसुंडी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कंपनी में काम करने वाले श्रमिक 21 वर्षीय प्रियंक कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह बाराबंकी के राम नगर का रहने वाला था।

मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में