उप्र : विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
उप्र : विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
सहारनपुर, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवती के साथ बलात्कार करने और उसके परिजन पर दरांती से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘हमने 25 वर्षीय विक्षिप्त युवती से बलात्कार करने के आरोप में उमेश नामक युवक को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। युवती को युवक के कमरे से बरामद किया गया। भागने के प्रयास में उमेश ने युवती के परिजन पर दरांती से हमला कर उसे घायल भी कर दिया।’
पुलिस के अनुसार, ‘उमेश महिला को खाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। महिला के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और उमेश के कमरे में पहुंचे, जहां से उन्होंने लड़की को बरामद किया।’
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों ने उमेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सं जफर
पारुल
पारुल

Facebook


