उप्र : सहारनपुर में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
उप्र : सहारनपुर में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी जनकपुरी विनोद कुमार ने बताया कि तीन फरवरी को एक महिला द्वारा थाने में उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर अभियुक्त साहिल के खिलाफ दी थी।
महिला का आरोप था कि उसकी नाबालिग बेटी (16) को साहिल बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर थाना जनकपुरी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा गया था।
थाना जनकपुरी की टीम ने सात फरवरी को लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था तथा मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल को 10 फरवरी को रेलवे स्टेशन सहारनपुर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर प्राथमिकी में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम भी जोड़ी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा
सं, जफर रवि कांत

Facebook


