उप्र : राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
उप्र : राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, 26 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी (एसएचओ) एचएन सिंह ने बताया कि जितेन सचदेवा नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंद सरदार ने उसके फेसबुक अकाउंट पर भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
उन्होंने बताया कि सचदेवा की शिकायत के आधार पर देहात कोतवाली में आईटी अधिनियम के तहत गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
सिंह ने बताया कि एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को गोविंद को बेहट अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल

Facebook


