उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 10:16 PM IST

लखनऊ, 26 जुलाई (भाषा) नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ गोलू (28) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि 24 जुलाई को एक शिकायतकर्ता ने सरोजिनीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में कहा गया कि अमौसी गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ गोलू ने शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।

बयान के मुताबिक आरोप है कि गोलू ने लड़की का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार उससे बलात्कार किया, साथ ही उसका भयादोहन करके उससे गहने भी ले लिये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत के आधार पर अभिषेक सिंह के खिलाफ धारा 64 (2) (बार-बार बलात्कार करना), 137(2) (अपहरण) और 308 (2) (जबरन वसूली) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

बयान के मुताबिक इस मामले में अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार करके उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भाषा सलीम आशीष

आशीष