Lucknow Couple Suicide News: किराए के घर में इस हाल में मिले युवक-युवती, देखकर लोगों के उड़े होश, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

Lucknow Couple Suicide News: लखनऊ में किराए के मकान में रविवार को 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय रिश्तेदार युवती के शव फंदे से लटके मिले।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 04:54 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 04:58 PM IST

Lucknow Couple Suicide News/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में किराए के मकान में युवक और युवती के शव मिले हैं।
  • युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं।
  • पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Lucknow Couple Suicide News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किराए के मकान में रविवार को 21 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय रिश्तेदार युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने आशंका जताई कि परिवारों द्वारा शादी का विरोध किए जाने के बाद दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार, पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित न्यू बलदेव विहार कॉलोनी के एक मकान से दोनों के शव बरामद किए गए।

अलग-अलग लटके मिले दोनों के शव

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शाहजहांपुर निवासी अनिकेत उर्फ रानू कुमार (21) और नोएडा की खोड़ा कॉलोनी निवासी अंजलि (18) के रूप में हुई है। (Lucknow Couple Suicide News) पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव किराए के मकान की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में छत पर लगे पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे अलग-अलग लटके मिले।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Lucknow Couple Suicide News: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों रिश्तेदार थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-