उप्र : नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र : नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र : नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Modified Date: June 9, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: June 9, 2026 3:07 pm IST

झांसी (उप्र), नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय आरोपी इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने से पहले बच्ची को दवा दिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा में एक लड़की का अपहरण कर ले गया है। परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि युवक बच्ची को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में, परिवार के लगातार दबाव के बाद, आरोपी ने बच्चे को उसके दरवाजे पर छोड़ दिया और भाग गया।

जब उसके परिवार ने पूछताछ की, तो लड़की ने खुलासा किया कि ‘भगत चाचा’ (आरोपी) उसे दवा की दुकान पर नहीं ले गए थे, बल्कि एकांत स्थान पर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में नाबालिग लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सोमवार रात करगुआंजी रोड पर मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को स्वाट टीम और नवाबाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

नवाबाद के थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय संजय मिश्रा (उर्फ भगत) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर के गोला बाजार का रहने वाला है और वर्तमान में प्रेमनगर में किराए के मकान में रहता है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में