उप्र: दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ads

उप्र: दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 03:58 PM IST

लखनऊ, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को दस साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मोहनलालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली बच्ची की माता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय वसीम उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गयी और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच और अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

भाषा जफर वैभव जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र