उप्र : मऊ में नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव
उप्र : मऊ में नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव
मऊ, 28 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गहना गांव के निवासी मनीष सिंह (30) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार लोग छठ पर्व के अवसर पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए नहर के पास एकत्र हुए थे, तभी किसी ने शव को देखा और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनीष ने दिवाली पर नयी मोटरसाइकिल खरीदी थी। ऐसा संदेह है कि मोटरसाइकिल चलाना सीखते समय वह दुर्घटनावश नहर में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
सूचना मिलने पर हलधरपुर थाना प्रभारी विजय कुमार मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी मौर्य ने कहा कि जांच चल रही है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
भाषा
सं, जफर रवि कांत रवि कांत

Facebook


