उप्र: मेरठ में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हिरासत में

उप्र: मेरठ में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हिरासत में

उप्र: मेरठ में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हिरासत में
Modified Date: April 30, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: April 30, 2026 3:37 pm IST

मेरठ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर लड़की घर से बाहर सब्जी लेने गई थी कि तभी वहीं मोहल्ले में रहने वाले उवैश और उसके साथी सुहेल ने उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश (23) ने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि देर रात पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और वारदात में इस्तेमाल टेंपो की भी तलाश की जा रही है।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में उवैश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जबकि दूसरा आरोपी सुहेल उस समय मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन उसकी भी तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में