उप्र: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत
उप्र: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत
गोरखपुर, 27 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा अपराह्न करीब तीन बजे पीपीगंज बाईपास पर वन विभाग की जांच-चौकी के पास गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मखनहा गांव निवासी राजकुमार यादव (40) अपनी पत्नी रंभा देवी (35) के साथ कैम्पियरगंज क्षेत्र के इंद्रपुर जा रहे थे और इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।
भाषा सं. सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


