उप्र : बिजनौर में दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

Ads

उप्र : बिजनौर में दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 06:02 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 06:02 PM IST

बिजनौर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक के दुकान में घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बालक सहित एक ही परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि लगभग 11 बजे थाना स्योहारा के गांव कुरी बांगर में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक दुकान में जा घुसा जिससे नरेश (50) की मौत हो गई जबकि अमर सिंह, उसकी पत्नी राजो देवी और पुत्र मोहित घायल हो गये।

सीओ ने बताया कि घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत