उप्र : वन स्टॉप सेंटर में एक किशोरी ने आत्महत्या की

उप्र : वन स्टॉप सेंटर में एक किशोरी ने आत्महत्या की

उप्र : वन स्टॉप सेंटर में एक किशोरी ने आत्महत्या की
Modified Date: May 12, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: May 12, 2026 12:14 pm IST

कौशांबी (उप्र), 12 मई (भाषा) कौशांबी जिले के ‘वन स्टॉप सेंटर’ (बालिका संरक्षण गृह) में एक किशोरी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और इसी कारण से माता-पिता ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था। उसके बाद उसे ‘वन स्टॉप सेंटर’ में रखा गया था।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले के सखी ‘वन स्टाप सेंटर’ में 17 वर्षीय एक लड़की ने सोमवार रात शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि किशोरी पड़ोस के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से चली गई थी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था और इसी वजह से उसे सखी ‘वन स्टॉप सेंटर’ में रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कमलेश चंद्र और पुलिस मौके पर पहुंचे।

चंद्र ने बताया कि किशोरी को पुलिस लेकर आयी थी जिसे मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंपा जाना था लेकिन उसके माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से इनकार करते हुए इस सिलसिले में एक शपथपत्र दिया था, इसीलिए उसे गत चार मई को सखी ‘वन स्टाप सेंटर’ में रखा गया था।

चंद्र ने बताया कि किशोरी को आज प्रयागराज के नारी निकेतन में भेजा जाना था लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में