उप्र: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने से जुड़े एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बहसूमा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपियों दिनेश उर्फ सीटू (42), प्रिंस (25) और सुमन राणा (45) को तजपुरा ग्राम से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई अभिषेक (22) से 10,000 रुपये उधार लिए थे और जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पर उसे बार-बार फोन कर धमकाया तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
पुलिस के मुताबिक, इस कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अभिषेक ने 27 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अनिकेत की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


