उप्र: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

उप्र: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

उप्र: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 30, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: May 30, 2026 11:09 pm IST

मेरठ, 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने और उससे छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य (23), सुरेन्द्री (55) और अर्चना (31) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 28 मई को पीड़िता के परिजनों ने टीपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आदित्य नाम का युवक उनकी 18 वर्षीय बेटी का लगातार पीछा करता था, उससे छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर विभिन्न मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद 29 मई को आरोपी आदित्य, उसकी मां सुरेन्द्री और बहन अर्चना ने पीड़िता व उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

पुलिस ने बताया कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण युवती ने आत्महत्या के उद्देश्य से कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया और इस संबंध में एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सिरोही अस्पताल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आदित्य ने युवती का पीछा करने, मोबाइल फोन के माध्यम से परेशान करने और मानसिक दबाव बनाने की बात स्वीकार की तथा आरोपियों द्वारा पीड़िता व उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने की भी पुष्टि हुई।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में