उप्र : कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

उप्र : कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

उप्र : कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: June 11, 2023 / 02:51 pm IST
Published Date: June 11, 2023 2:33 pm IST

लखनऊ, 11 जून (भाषा) लखनऊ के सरोजनी नगर थाना अंतर्गत हज हाउस के बाहर रविवार सुबह एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। ये दोनों हज पर जा रहे अपने रिश्तेदारों को विदा करने आए थे।

सरोजनी नगर के थाना प्रभारी (एसएचओ) शैलेंद्र गिरि ने कहा कि कंटेनर ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था जिससे दोनों व्यक्ति ट्रक से कुचले गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान आतिफ (28) और फिरोज (46) के रूप में हुई है। दोनों आजमगढ़ के निवासी थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा अरुणव राजेंद्र नेत्रपाल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।