उप्र: नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत

Ads

उप्र: नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 05:49 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 05:49 PM IST

गाजीपुर, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शैलेन्द्र राजभर (35) और राजेश राजभर (45) के रूप में हुई जबकि घायल मुद्रिका राजभर का इलाज राजकीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायपुर-बाघपुर की ओर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, जागोपुर घरीहा गांव से गुजरते समय तेज रोशनी को देख एक नील गाय बाइक के सामने आ गई, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गयी।

थाना प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल शैलेन्द्र राजभर व राजेश राजभर को मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि असांव गांव निवासी मुद्रिका राजभर का इलाज जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र