उप्र : पीलीभीत में नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

उप्र : पीलीभीत में नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

उप्र : पीलीभीत में नहर में डूबने से दो युवकों की मौत
Modified Date: May 2, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: May 2, 2026 1:04 am IST

पीलीभीत, एक मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बीसलपुर नगर निवासी विनीत (21) और आशू (24) के रूप में हुई है।

बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दोनों युवक गर्मी से राहत पाने के लिए क्षेत्र से गुजर रही नहर में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए और तेज बहाव में फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीणों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे उन्हें बचा नहीं सके।

एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर दोनों के शव बरामद किए गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में