उप्र : गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, महिला की मौत; तीन यात्री गंभीर घायल

उप्र : गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, महिला की मौत; तीन यात्री गंभीर घायल

उप्र : गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, महिला की मौत; तीन यात्री गंभीर घायल
Modified Date: June 10, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: June 10, 2026 12:53 pm IST

हरदोई, 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक यात्री बस के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा सवायजपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब अमेठी जिले के शंकरगंज से दिल्ली के आनंद विहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (हरपालपुर) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को वाहन चलाते समय झपकी आना माना जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने अमेठी जिले के रानीगंज बाजार निवासी 32 वर्षीय सहर, पत्नी मोहम्मद नासिर, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जयेंद्र, असमो बानो और मोहम्मद नासिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में