ओटीटी मंच पर क्या देखना है, यह व्यक्तिगत निर्णय: मोहन भागवत
ओटीटी मंच पर क्या देखना है, यह व्यक्तिगत निर्णय: मोहन भागवत
मेरठ, 21 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि ओटीटी मंच पर क्या देखना है, यह व्यक्ति के विवेक पर निर्भर है क्योंकि वहां धार्मिक सामग्री सहित बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है।
भगवत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “क्या देखना है, यह व्यक्ति के विवेक पर निर्भर करता है, और धार्मिक व सांस्कृतिक विषयों पर आधारित सामग्री भी इन मंच पर उपलब्ध है।”
महाराष्ट्र में भाजपा की विधान परिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने मई 2025 में अभिनेता एजाज खान की वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। वाघ का आरोप था कि यह शो ‘‘अश्लीलता’’ को बढ़ावा देता है और बच्चों के लिए खतरा है।
उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी ऐसी सामग्री को प्रसारित करने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की थी।
वाघ ने कहा था, “यह मनोरंजन नहीं है – यह हमारे भविष्य के लिए खतरा है।”
दिसंबर 2024 में, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने लोकसभा को बताया कि केंद्र ने “अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री” प्रसारित करने के लिए 18 ओटीटी मंच को ब्लॉक कर दिया।
भाषा आनन्द खारी वैभव
वैभव

Facebook


