उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में युवती ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में युवती ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज
सोनभद्र (उप्र) 10 मार्च (भाषा) सोनभद्र जिले के चोपन थानाक्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चोपन के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गल्ले का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति पर उसकी 19 वर्षीय पुत्री ने यह आरोप लगाया है।
मिश्र ने लड़की की शिकायतत का हवाला देते हुए बताया कि उसके पिता ने दवा दिलवाने के लिए ओबरा ले जाते समय चोपन थानांतर्गत बग्घनाला क्षेत्र में सुनसान जंगल क्षेत्र में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी 50 वर्षीय आरोपी पिता फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी की मृत्यु हो चुकी है।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बिहार के भभुआ जिले का रहने वाला है और फिलहाल सोनभद्र में रहता है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को देर शाम मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही प्रारंभ की।
उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


