UP News: 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी को दूंगी समय.. महिला ने भरी पंचायत में रखा अनोखा प्रस्ताव, सुनकर पंचों के भी उड़ गए होश
15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी को दूंगी समय.. Woman Announced to Give 15 Days to her Husband and 15 days to Her Lover

रामपुर: UP News: कहते है प्यार अंधा होता है, इसमें ना उम्र की सीमा होती है और ना समाज का बंधन और जब प्यार हद से ज्यादा हो जाए तो वह सारे रिश्ते नाते बंधन टूट जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने को राजी हो गई। महिला का प्रेम-प्रसंग पास के ही गांव के एक युवक के साथ चल रहा है। विवाहिता एक साल में 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। अब इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
UP News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी डेढ़ पहले पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता को टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। एक साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पंचायत के बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले गया। इसके बाद एक साल में 9 बार महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होती रही। लेकिन आखिरी बार वह लौटकर घर नहीं आई। एक हफ्ते पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में की। इस दौरान पति ने बिना मुकदमा लिखवाए पत्नी को प्रेमी के पास से वापस लाने की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पत्नी को बरामद कर पति को सौंप दिया। महिला एक रात पति के घर में रुकने के बाद 10वीं बार फरार हो गई।
महिला ने पंचायत में रखा अनोखा प्रस्ताव
पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने जब पत्नी के प्रेमी के घर जाकर देखा तो पत्नी वहां मौजूद थी। पति ने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की और कहा कि घर लौट आओ। हालांकि, पत्नी ने पति के घर लौटने की बात से मना करते हुए वापस लौटा दिया। इसके बाद मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला ने 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रहने का प्रस्ताव रख दिया।इस प्रस्ताव को सुनते ही पंचायत में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पत्नी के प्रस्ताव पर पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला कि मुझे माफ कर दो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ रहो।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Woman Announced to Give 15 Days to her Husband and 15 days to Her Lover
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm