आगरा में शादी से इंकार किए जाने पर महिला ने आत्महत्या की

Ads

आगरा में शादी से इंकार किए जाने पर महिला ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 05:17 PM IST

आगरा (उप्र), 13 मार्च (भाषा) आगरा में एक महिला ने सिपाही द्वारा कथित रूप से शादी से इंकार किए जाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपायुक्त (नगर) अली अब्बास ने बताया कि थाना सदर इलाके में 11 मार्च को 34 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी, जांच के दौरान पता चला कि महिला और पुलिस सिपाही जे. बी. गौतम ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि महिला गौतम से शादी करना चाहती थी लेकिन गौतम ने इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

अब्बास ने बताया कि मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे, जिनमें सिपाही पर प्रेम संबंध और शोषण के आरोप लगाए हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर करके जेल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब