आगरा (उप्र) 17 जून (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के बाद आगरा के जगदीशपुरा इलाके में अंगूठी गांव के पास तालाब की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित मस्जिद, मजार और मंदिर को बुधवार को ढहा दिया गया।
भारी पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने के तहत तोड़फोड़ की यह कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी (सदर) सचिन राजपूत ने बताया कि पांच हेक्टेयर की जमीन तालाब में दर्ज है। उन्होंने कहा कि तालाब की जमीन पर मस्जिद, मजार और मंदिर बने हुए थे जिसे हटाने के आदेश एनजीटी ने दिए थे।
उन्होंने बताया कि 10 जून को तहसीलदार (सदर) की अदालत द्वारा मस्जिद, मजार और मंदिर को अवैध करार देकर सभी पक्षों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि के दौरान मंदिर पक्ष ने मूर्तियों को हटा लिया था।
उन्होंने बताया कि बुधवार को अतिक्रमण करके निर्मित की गई मस्जिद, मजार और मंदिर को हटा दिया गया।
भाषा सं राजेंद्र संतोष
संतोष